View Details << Back    

वर्ल्ड टूर पर गए कनाडाई सिख युवक की पेरू में मौत

  
  
Share
  कनाडा के सरे में रहने वाले पंजाब के 42 साल के रघबीर सिंह भरोवाल की पेरू में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। रघबीर सिंह अपनी हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर ‘फ्लाइंग खालसा वर्ल्ड टूर’ के नाम से दुनिया भर की सोलो ट्रिप पर थे। वह पेशे से कनाडा में इमिग्रेशन कंसल्टेंट थे और तीन बच्चों के पिता थे। उनका सपना 31 देशों की यात्रा करना था, जो उन्होंने करीब तीन महीने पहले शुरू किया था। रघबीर सिंह ने हादसे से तीन दिन पहले पेरू से अपना आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद जब परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पाया, तो उन्होंने लोकल अधिकारियों के ज़रिए उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार को परिवार को जानकारी मिली कि रघबीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस खबर से कनाडा और पंजाब में रहने वाले उनके रिश्तेदार और दोस्त गहरे सदमे में हैं।
  LATEST UPDATES