View Details << Back    

ईरान का अगला लीडर चुनने में मेरी भूमिका होनी चाहिए: ट्रंप; अबू धाबी में कई धमाके

  
  
Share
  US-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज छठा दिन है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को चुनने की प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान के मौजूदा लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे को अगला लीडर चुने जाने की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इस बीच, भारत ने पहली बार अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में ईरानी दूतावास जाकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और वहां रखी शोक पुस्तिका पर साइन किए। ईरान ने कहा है कि US और इजरायली हमलों में मारे गए लोगों की कुल संख्या अब 1,230 हो गई है। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने 'फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन अफेयर्स' के हवाले से शेयर की है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची से बात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि उन्होंने दोपहर में ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर संपर्क किया था, हालांकि इस बातचीत की दूसरी डिटेल्स अभी पब्लिक नहीं की गई हैं। गौरतलब है कि 28 फरवरी को US और इजरायल के हमले में अयातुल्ला खामेनेई मारे गए थे, जिसकी ईरान ने एक दिन बाद ऑफिशियली पुष्टि की थी। इस बीच, बुधवार को US ने श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप IRIS डेना पर हमला करके उसे तबाह कर दिया था। श्रीलंकाई नेवी के मुताबिक, अब तक 87 लाशें मिली हैं, जबकि 32 लोगों को बचाया गया है और करीब 60 अभी भी लापता हैं। यह जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापत्तनम में हुए एक इंटरनेशनल नेवल इवेंट में हिस्सा लेने आया था और 25 फरवरी को स्वदेश के लिए निकला था। जब इस पर हमला हुआ तो यह श्रीलंका के शहर गाले से करीब 75 किलोमीटर दूर था। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद यह पहली बार है जब किसी US सबमरीन ने किसी जहाज को निशाना बनाया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, US ने अब तक 20 ईरानी वॉरशिप तबाह कर दिए हैं।
  LATEST UPDATES