View Details << Back    

पंजाब पुलिस में शामिल हुए 4358 जवानों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- आम आदमी सरकार ने पांच महीने में 17,313 युवाओं को दी नौकरी

  
  
Share
  चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी सरकार ने राज्य में सत्ता संभालने के महज पांच महीने में 17,313 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. पंजाब पुलिस में नवनियुक्त 4358 जवानों को नियुक्ति पत्र बांटने के मौके पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस भर्ती अभियान में योग्यता ही एकमात्र मानदंड है। भगवंत मान ने आगे कहा कि पुलिस विभाग में और 5739 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द शुरू की जाएगी.
  LATEST UPDATES