View Details << Back    

ताइवान से रवाना हुईं नैंसी पेलोसी:अब साउथ कोरिया जाएंगी; राष्ट्रपति वेन से मिलीं, कहा- US हमेशा ताइवान का साथ देगा

  
  
Share
  अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से रवाना हो गई हैं। वे यहां से साउथ कोरिया जा रही हैं। US डेलिगेशन के साथ पेलोसी 2 अगस्त को ताइपेई पहुंची थीं। बुधवार को उन्होंने ताइवान की संसद को संबोधित किया। नैंसी ने राष्ट्रपति साई इंग वेन से भी मुलाकात की। इस दौरान पेलोसी ने कहा- सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका ताइवान का साथ देगा। हम हर पल उनके साथ है। हमें ताइवान की दोस्ती पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 43 साल पहले ताइवान के साथ खड़े रहने का जो वादा किया था, वो उस पर आज भी अडिग है।
  LATEST UPDATES