View Details << Back    

US दिवाली विरोध: अमेरिका के सिएटल में दिवाली कार्यक्रम में व्यवधान; रूढ़िवादी कार्यकर्ताओं का हंगामा

  
  
Share
  US दिवाली विरोध: अमेरिका के सिएटल में दिवाली कार्यक्रम के दौरान रूढ़िवादी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हंगामा किया। जैक लैंग के नेतृत्व में आए इन कार्यकर्ताओं ने भारतीय मूल के लोगों और हिंदू समुदाय के खिलाफ नस्लीय नारे लिखी तख्तियां उठाईं. इस घटना की अमेरिकी सांसदों और समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है. जैक लैंग और उनके साथी थॉमस एलन ने अमेरिकी झंडा लहराकर विरोध जताया. उन्होंने 'सभी भारतीयों को देश से बाहर निकालो' और 'ईसाइयों की जगह हिंदुओं को बसाना बंद करो' जैसे नारे लिखी तख्तियां दिखाईं। हंगामा तब हुआ जब स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस चल रही थी. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. उपद्रवी कार्यकर्ताओं को तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया।
  LATEST UPDATES