View Details << Back    

T20 वर्ल्ड कप सुपर-8: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया; भारत को वर्ल्ड कप में पहली हार मिली

  
  
Share
  T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत को पहली हार मिली। अहमदाबाद में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने सात विकेट खोकर 187 रन बनाए, जबकि भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने तय 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन का मजबूत स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर सबसे सफल बैट्समैन रहे, जिन्होंने 63 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया, जिन्होंने 45 रन बनाए। इन दोनों की बैटिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका भारत के सामने एक मुश्किल टारगेट रख पाया।
  LATEST UPDATES