View Details << Back    

दिल्ली की सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

  
  
Share
  राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज यानी शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इतना ही नहीं, पिछली सरकारों द्वारा अन्य स्थानों पर नियुक्त किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को अब तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार कई अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य बोर्ड निगमों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। इसके साथ ही एक सप्ताह पहले पिछली सरकार ने सभी विभागों से संविदा व निजी स्टाफ की जानकारी मांगी थी। उन्हें अपने मूल विभाग में लौटने को कहा गया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम को सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी। कल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली रेखा गुप्ता ने गुरुवार यानी कल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद एक्शन मोड में आ गईं। उन्होंने कल कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने आज एक बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली की टूटी सड़कों और पानी की समस्या समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
  LATEST UPDATES