View Details << Back

India मलेशिया हॉकी: हरमनप्रीत की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

  भारत मलेशिया हॉकी: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले में भी भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराया था.


छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत और मलेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत सोमवार को अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण कोरिया से खेलेगा जबकि मलेशिया का सामना जापान से होगा।

हरमनप्रीत ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर से दो और पेनल्टी स्ट्रोक से एक गोल किया। स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने 43वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत की बढ़त मजबूत कर दी. मलेशिया के लिए अखिमुल्ला अनुआर ने 25वें मिनट में और शालो सिल्वरियस ने 60वें मिनट में गोल किया.

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की. तीसरे मिनट में मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया की रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाया लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए.

दूसरे क्वार्टर में मलेशिया ने जवाबी हमले तेज़ कर दिए. 18वें मिनट में उसे लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस ने दोनों हमलों को नाकाम कर दिया. इसके बाद भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन मलेशियाई गोलकीपर ने हरमनप्रीत के दोनों प्रयासों को रोक दिया.

  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ