View Details << Back

JugJugg Jeeyo के प्रमोशन में व्यस्त दिखें अनिल कपूर और नीतू सिंह, केमिस्ट्री देख लोगों ने कही ये बात

  नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Video: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर अपने चार्म से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं नीतू कपूर 'डांस दीवाने जूनियर' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। एक बार फिर से उन्हें परदे पर देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हैं। रणबीर और आलिया की शादी के बाद नीतू कपूर पैपराजी से भी खूब बातचीत करती दिखती हैं। नीतू कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुग-जुग जियो' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।


अनिल कपूर के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं एक्ट्रेस


नीतू कपूर फिल्म जुग-जुग जियो में पहली बार अनिल कपूर की पत्नी के रूप में नजर आ रही हैं। ट्रेलर के बाद दोनों की जोड़ी को फैंस बड़े परदे पर साथ में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। वरुण और कियारा के अलावा नीतू कपूर और अनिल कपूर भी अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में टीवी रिएलिटी शो में फिल्म का प्रमोशन कर रहीं नीतू कपूर अनिल कपूर के साथ हाथ में हाथ डालीं अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आईं। नीतू कपूर ने पैपराजी के साथ इस दौरान बातचीत भी की।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ