View Details << Back

पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया: अफ़गानिस्तान

  पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह एक बड़े ऑपरेशन में अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया है कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्होंने उन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान में हाल के हमलों के लिए किया जा रहा था। बाद में, पाकिस्तानी मीडिया ने भी कहा है कि यह संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

दूसरी ओर, अफ़गान तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी हमलों में किसी आतंकवादी ठिकाने को नहीं बल्कि रिहायशी इलाकों, एक मदरसे और आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया।

अफ़गानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। पाकिस्तान ने ये हमले कल किए थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अफ़गानिस्तान के नंगरहार, पक्तिका और खोस्त प्रांतों में एयर स्ट्राइक में 80 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। यह ऑपरेशन पाकिस्तान में हाल के आत्मघाती हमलों के जवाब में किया गया था, जिसके लिए पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान-स्थित आतंकवादियों को ज़िम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि हमले में करीब 70 आतंकवादी मारे गए।

एयर स्ट्राइक मुख्य रूप से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट (Daesh) से जुड़े कैंपों पर किए गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि नंगरहार और पक्तिका के कई इलाकों में मौजूद टेरर सेंटर तबाह कर दिए गए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए बम धमाकों की प्लानिंग अफगानिस्तान में बैठे हमलावरों ने की थी।

पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि अफगानिस्तान सीमा पार आतंकवाद का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहा है। पाकिस्तान ने यह भी याद दिलाया कि दोहा समझौते के तहत, अफगान तालिबान ने वादा किया था कि वे अपनी ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने देंगे, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ