View Details << Back

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत टली

  भारत और US के बीच इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट (ITA) को लेकर वॉशिंगटन में होने वाली अहम मीटिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है। न्यूज़ एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह मीटिंग 23 से 26 फरवरी के बीच होनी थी। इस देरी की मुख्य वजह US में टैरिफ (टैक्स) पॉलिसी में अचानक बदलाव है क्योंकि पहले इस एग्रीमेंट के तहत भारत पर 18% टैरिफ लगाने का फैसला किया गया था लेकिन हाल के घटनाक्रम ने पूरी स्थिति बदल दी है।

दरअसल, US सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुराने ग्लोबल टैरिफ रद्द कर दिए थे जिसके बाद प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले पूरी दुनिया के लिए 10% टैरिफ का ऐलान किया और फिर 24 घंटे के अंदर इसे बढ़ाकर 15% कर दिया। अब जब ट्रंप का 15% ग्लोबल टैरिफ लागू हो रहा है तो यह पुरानी डील में तय 18% टैरिफ से कम है, जिसकी वजह से पुरानी डील के नियमों पर फिर से विचार करना ज़रूरी हो गया है।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ