View Details << Back

कनाडा न्यूज़: मार्क कार्नी का बाय कैनेडियन स्लोगन

  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा के सामान पर 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देशवासियों से इमोशनल अपील की है। उन्होंने देशवासियों से कनाडा को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिर्फ कनाडाई प्रोडक्ट खरीदने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘जब हमारी अर्थव्यवस्था को बाहर से खतरा हो, तो हमें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे कंट्रोल में हैं। हम दूसरे देशों के फैसले नहीं रोक सकते, लेकिन हम खुद अपने सबसे अच्छे कस्टमर हो सकते हैं। हम कनाडा में बने सामान खरीदेंगे और उन्हें कनाडा में बनाएंगे।’ PM कार्नी के ‘बाय कैनेडियन’ कैंपेन को इसी आर्थिक खतरे से निपटने की कोशिश माना जा रहा है। यह वीडियो मैसेज जारी करके प्रधानमंत्री कार्नी ने इशारा किया कि वे अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने अपील की कि नागरिक सिर्फ वही चीजें खरीदें जो कनाडाई लोगों ने बनाई हैं। इससे घरेलू इंडस्ट्री मजबूत होंगी और दूसरे देशों (खासकर US) पर निर्भरता कम होगी। कार्नी ने डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता और देश के अंदर मैन्युफैक्चरिंग पर भी जोर दिया।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ