View Details << Back

पुतिन का स्वागत: पुतिन भारत पहुंचे; एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया

  पुतिन का स्वागत: रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन भारत आ गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।

पुतिन करीब 30 घंटे भारत में रहेंगे। पुतिन के भारत आने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव, डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु और एग्रीकल्चर मिनिस्टर दिमित्री पेत्रोव शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। पुतिन का यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच हो रहा है। शुक्रवार को मोदी और पुतिन के बीच होने वाली मीटिंग में डिफेंस कोऑपरेशन बढ़ाने, बाहरी दबाव से बाइलेटरल ट्रेड को बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर के क्षेत्र में संभावित कोऑपरेशन पर फोकस रहने की संभावना है।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ