View Details << Back

स्वतंत्रता दिवस पर 1037 लोगों को मिलेंगे वीरता और सेवा पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

  नई दिल्ली इस साल देश गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बुधवार को सरकार ने राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की है. इस वर्ष पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1037 जवानों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने जो नाम जारी किये हैं

गृह मंत्रालय ने पदक पाने वालों के नाम जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के एडीजी सुवेंदर कुमार भागल, डीआइजी कल्पना सक्सेना, इंस्पेक्टर सुगंधा उपाध्याय और एसआइ रामवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ