View Details << Back

कवियों की वाणी से गूंजा अशोक चक्र विजेताओ का नाम

  (अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन ने अशोक चक्र काव्योत्सव से रचा नया इतिहास)
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन गाजियाबाद द्वारा आयोजित अशोक चक्र काव्योत्सव ने पुनः एक बड़ी लकीर खींच दी।
हिन्दी साहित्य के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अशोक चक्र विजेताओं पर देश विदेश के 201 रचनाकारों ने ऑनलाइन फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने सृजित दोहों का काव्यपाठ किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय तथा महासचिव ओंकार त्रिपाठी के निर्देशन में सम्पन्न इस अनूठे आयोजन में देश के सभी अशोक चक्र विजेताओं पर देश विदेश के 201 कवियों की वाणी से उनकी त्याग साधना का वर्णन अपने काव्य पाठ किया गया।
सबसे खास बात यह रही कि इस काव्य आयोजन में केवल दोहा छंद के माध्यम उनकी गौरव गाथा का गुणगान किया गया।
संस्था के कर्मठ पदाधिकारियों के हाथ में संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय भारतीय, संगठन मंत्री ब्रज माहिर, मंत्री रजनीश स्वछन्द ,महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम,महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह श्रेयस, महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण के सराहनीय सहयोग से कार्यक्रम को अपार सफलता मिली।
इस अवसर पर प्रथम सत्र के समूह 7 का जीवंत एवं उत्कृष्ट संचालन अमेरिका ईकाई अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिन्हा जी ने किया।
अपने संचालन के अंत में रात के साढ़े बारह बजे में देशप्रेम के ज़ज्बे से भरपूर अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी तो समूह के सभी सदस्य और संस्था के अध्यक्ष डा. राजीव पांडेय जी, श्री ओंकार त्रिपाठी जी और रजनीश स्वछंद जी भी वाह-वाह कर उठे।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के इस आयोजन का काव्य पाठ संस्था के फेसबुक पेज और समूह पर कराया गया।
इस कार्यक्रम में अमेरिका, जापान, यू ए ई, इंडोनेशिया आदि देशों सहित भारत के लगभग सभी राज्यों से कवियों ने सहभगिता की।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ